
अलीगढ़ 03 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी विभाग के छात्र शिवचंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र ने नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड द फ्यूचर ऑफ फार्मा ब्रिजिंग एकेडेमिया एंड इंडस्ट्री इम्पेरेटिव्स” में ओरल प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी विभाग के बी.फार्मा विद्यार्थियों के एक समूह शिव चंद, आदर्श कुमार, साहिल, निधि व मोहिनी ने सहायक प्राध्यापक मानसी शर्मा के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन में भाग लिया। इनमें छात्र शिव चंद ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से फार्माकोलॉजी अनुसंधान एवं विकास में प्रगति” विषय पर प्रभावी प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. फवाद खुर्शीद ने छात्र को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही उन्होंने मार्गदर्शक प्राध्यापक के प्रयासों की प्रशंसा की। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और विभाग की अकादमिक गतिविधियों को नई पहचान प्रदान करती है।
















