सिकंदराराऊ (हसायन) 22 जनवरी ।विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अंडौली में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री संकट मोचन धाम, अंडौली में आयोजित होने वाले 22वें श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज एवं प्रभु रामलाल जी महाराज के प्राकट्योत्सव (वार्षिकोत्सव) के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन समिति के अनुसार, 23 जनवरी (शुक्रवार) को बसंत पंचमी के दिन से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। इस दौरान रुद्र महायज्ञ, संगीतमय सुंदरकांड एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के संस्थापक हरिचरण दास त्यागी सहित होतीलाल शर्मा, आर.पी. शर्मा, श्यामदास दीक्षित, विकास शर्मा एवं लोकेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात 23, 24 एवं 25 जनवरी को प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से यज्ञाचार्य भरत रंजन मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्र महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा। वहीं 24 जनवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे से आचार्य पंडित अरुण पचौरी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 जनवरी रविवार को प्रातः 11 बजे से श्री श्री 1008 महाप्रभु कलाधर जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य सत्संग का आयोजन होगा। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे से श्री संकट मोचन धाम, हसायन–सकरा मार्ग पर प्रसादी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन समिति ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अध्यापक ने लगाया चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप
April 26, 2026
मुरसान के श्री राम मंदिर में मनाया गया जानकी जन्मोत्सव
April 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
अध्यापक ने लगाया चार लोगों पर मारपीट
April 26, 2026
मुरसान के श्री राम मंदिर में मनाया
April 26, 2026
भीषण गर्मी और लू से बेहाल हुआ
April 26, 2026
ई-रिक्शा हटाने को कहना कार सवार को
April 26, 2026
अनियंत्रित होकर मधुमक्खियों के बाक्स से भरा
April 26, 2026
नीलगाय भगाने के विवाद में दो भाइयों
April 26, 2026
शराब के लिए रुपये न देने पर
April 26, 2026
Weather
Hathras
10:09 pm,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















