सीनियर सिटीजन, वृद्धजन एवं विधवा-विधुर बंधुओं का साप्ताहिक विचार समागम संपन्न, भारतीय संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
हाथरस 26 जुलाई। आर्य समाज मुरसान द्वार पर आज सीनियर सिटीजन, वृद्धजन एवं विधवा-विधुर बंधुओं का साप्ताहिक विचार समागम एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य दिनेश अग्निहोत्री पुरोहित के सान्निध्य में वैदिक हवन, प्रवचन, भजन एवं उपदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता
संविधान की रक्षा का लिया संकल्प, समाजवादी पार्टी ने मनाया संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस
हाथरस 26 जुलाई। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’ श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने की। इस अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा
हुजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर आध्यात्मिक महोत्सव का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न
हाथरस 26 जुलाई। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में हुजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल आध्यात्मिक महोत्सव का दूसरा दिन आज मिशन की शाखा कृपाल आश्रम, गौशाला मार्ग, श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातः एवं सायंकालीन
सीएमओ ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण व्यवस्था का लिया जायजा
हाथरस 26 जुलाई। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) हाथरस द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जलेसर रोड, चिन्तापुर बदन, एहन तथा लाडपुर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों के उपचार एवं टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी
श्री जय नारायण गर्ग (हाथरस ड्रग हाउस) का निधन, अंतिम यात्रा आज शाम 5 से
बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिताजी श्री जय नारायण गर्ग जी (हाथरस ड्रग हाउस) का निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा/शव यात्रा आगरा रोड, अशोक नगर, निकट सेल टेक्स वाली गली, हाथरस स्थित निज निवास से आज रविवार, 26 जुलाई 2026 को शाम
घर से नाराज होकर गया युवक 12 घंटे में बरामद, गुमशुदा युवक को मध्य प्रदेश से सकुशल लाकर परिजनों को सौंपा, पुलिस की मुस्तैदी आई काम
हाथरस 25 जुलाई। थाना चन्दपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर लापता हुए 23 वर्षीय युवक को महज 12 घंटे के भीतर मध्य प्रदेश के शिवपुरी से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हाथरस पुलिस की सराहना
उपभोक्ताओं के लिए राहत, रविवार को भी जमा होंगे बिजली बिल
हाथरस 25 जुलाई। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के अधिशासी अभियंता ने माह जुलाई में अधिक से अधिक राजस्व वसूली और लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 26 जुलाई (रविवार) को विद्युत नगरीय वितरण खंड के अंतर्गत सभी खंड एवं












