आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों और ढाबों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
हाथरस 05 अगस्त। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन और उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज आबकारी विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने स्टाफ के साथ देशी शराब एवं
हरियाली तीज पर होगी मेंहदी प्रतियोगिता, 9 अगस्त को होगा आयोजन
हाथरस 05 अगस्त। युवा जोश ग्रुप की ओर से हरियाली तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में बालिकाओं एवं युवतियों के लिए मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 9 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मोहनगंज, घंटाघर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आज
नशे के खिलाफ छात्रों ने लिया संकल्प, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर से दिया जागरूकता का संदेश
हाथरस 05 अगस्त। प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आज नशा मुक्त अभियान के तहत विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से पधारीं बीके शांता बहन, संस्था के चेयरमैन डा. पीपी सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डा. भरत शर्मा एवं प्राचार्या डा. सरोज गौतम ने
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर को लेकर कार्रवाई, नगर पालिकाध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज
हाथरस 05 अगस्त । नगर पालिका परिषद हाथरस में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी को तत्काल प्रभाव से वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों से वंचित कर दिया है। शासन
रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मना 54वां स्थापना दिवस
हाथरस 05 अगस्त। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय का 54वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन-पूजन में महाविद्यालय के
दुग्धशाला विकास विभाग के 50 साल पूरे, गौ-संवर्धन से लेकर ऋण योजनाओं तक की दी जानकारी, कॉन्क्लेव में जुटे पशुपालक
हाथरस 05 अगस्त। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने की। कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी अधिक से
बेटियों को दें आगे बढ़ने का अवसर, बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
हाथरस 05 अगस्त। विकासखंड मुरसान के सभागार मेंआज ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ/बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) का परिचय देते हुए सभी विभागों द्वारा संचालित
मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अगस्त तक मिलेगा मौका
हाथरस 05 अगस्त। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 अगस्त कर दिया गया
15 सितंबर से शुरू होगा हाथरस का सुप्रसिद्ध श्री दाऊजी मेला, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेले में सुरक्षा से लेकर बिजली-पानी तक पुख्ता होंगी व्यवस्थाएं, डीएम ने दिए निर्देश
हाथरस 05 अगस्त। 15 सितंबर से शुरू होने वाले सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 115वें विशाल लक्खी राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज-2026 के भव्य, सुव्यवस्थित एवं सकुशल आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि











