Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अगस्त। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन और उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज आबकारी विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने स्टाफ के साथ देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया। इसके साथ ही रैंडम आधार पर क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा का सत्यापन किया गया। आबकारी अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक मदिरा की बिक्री POS मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत स्कैनिंग के बाद ही की जाए। अधिकारियों ने दुकान संचालकों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग की टीम ने सिकंदराराऊ क्षेत्र में स्थित ढाबों और वाहनों की भी चेकिंग की। विभागीय टीम ने अवैध मदिरा की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जांच-पड़ताल की। आबकारी विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page