हर घर तिरंगा और नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने दिखाया दमखम, कबड्डी-रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित
हाथरस 13 अगस्त। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के निर्देशन में एनएसएस, रेंजर्स, सांस्कृतिक समिति एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं ‘नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत कबड्डी और रस्साकसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय
डीएम-एसपी की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा हाथरस, तिरंगा हमारी आन-बान-शान, हर घर पर फहराएं राष्ट्रीय ध्वज: डीएम-एसपी
हाथरस 13 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना हाथरस गेट एवं कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों और विभिन्न मार्गों पर भव्य तिरंगा जागरूकता रैली
2014 के मामले में कोर्ट का फैसला, मुकेश और सत्ते को 7-7 साल की सजा
हाथरस 13 अगस्त। थाना हाथरस जंक्शन पर वर्ष 2014 में दर्ज मुकदमे में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 7-7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। थाना हाथरस जंक्शन पर मु0अ0सं0 361/2014, धारा 308/34 भादवि के तहत मुकेश उर्फ वकील पुत्र
राजस्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र दिलेर कल 14 अगस्त को हाथरस दौरे पर, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
हाथरस 13 अगस्त। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र दिलेर कल 14 अगस्त को जनपद हाथरस के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री दोपहर 2:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
सहपऊ में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
हाथरस 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत नगर पंचायत सहपऊ में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बैंड-बाजों के साथ राष्ट्रगान की धुन और देशभक्ति से ओत-प्रोत राष्ट्रीय गीतों की गूंज से पूरा नगर राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया। नगर
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हुई समीक्षा, पात्र महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश, चंदपा में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, आंगनबाड़ी-आशा-एएनएम के रिकॉर्ड हुए चेक
हाथरस 13 अगस्त। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गांव चंदपा में संयुक्त निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री एवं एएनएम के कार्यों की निगरानी करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की
बाल विवाह रोकने और बेटियों को बराबरी का हक दिलाने पर जोर, ब्लॉक स्तरीय बैठक में बनी रणनीति
हाथरस 13 अगस्त। विकासखंड हाथरस में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते
30 सेकंड में रक्त जांच और तुरंत रिपोर्ट, मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी मददगार, कलेक्ट्रेट में पहुंची ‘स्वास्थ्य आपके द्वार’ की सुविधा, डीएम समेत लोगों ने कराई जांच
हाथरस 13 अगस्त। महान फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिलाधिकारी अतुल वत्स के साथ अधिवक्ताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं कलेक्ट्रेट आने वाले आम लोगों ने अपने स्वास्थ्य
हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें, राष्ट्रप्रेम की भावना को करें मजबूत: डीएम अतुल वत्स
हाथरस 13 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक स्वयं इस अभियान
12 सितंबर को दीवानी न्यायालय हाथरस में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा मुकदमों का निस्तारण
हाथरस 13 अगस्त। दीवानी न्यायालय में शनिवार 12 सितंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष विनय कुमार-III ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तर पर










