हाथरस 01 सितम्बर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सासनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 488 ग्राम नशीले पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को रामनगर चौराहे से ग्राम समामाई की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 488 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रहलाद पुत्र तेसिंह निवासी नगला भम्बू जाट, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सासनी पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के संबंध में अन्य जानकारियां भी जुटानी शुरू कर दी हैं। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना सासनी में इस मामले में मु0अ0सं0 333/2026, धारा 8/20(b)(ii)(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।













