
हाथरस 07 सितम्बर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई के नगला में रविवार देर रात दूध पीने के बाद अचानक पेट फूलने से तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजन बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। नाई के नगला निवासी दीपक कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। करीब एक साल पहले उनकी शादी हुई थी और तीन माह पूर्व उनके घर बेटी ने जन्म लिया था। रविवार रात उनकी तीन माह की बेटी लक्ष्मी रोजाना की तरह सो रही थी। देर रात अचानक बच्ची रोने लगी। इस पर उसकी मां ने उसे दूध पिलाया। स्वजन के अनुसार दूध पीने के कुछ देर बाद बच्ची का पेट फूलने लगा और वह तेज आवाज में रोने-बिलखने लगी। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल से बच्ची का शव लेकर घर चले गए।
Next News :-आठ लाख का दहेज देने के बाद भी दो लाख की मांग, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101












1 Comment
[…] Next News :-दूध पीने के बाद तीन माह की बच्ची का पेट … […]