Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अगस्त। रोटरी क्लब फ्रेंड्स का 15वां अधिष्ठापन समारोह आगरा रोड पर भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन ऋषि बिंदल एवं सचिव रोटेरियन अनुराग माहेश्वरी ने नए सत्र का पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में रोटरी के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाने पर जोर दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए आगामी मंडलाध्यक्ष रोटेरियन राजीव मित्तल ने कहा कि रोटरी के माध्यम से समाज के प्रति सेवा और समर्पण का जो संकल्प रोटरी साथियों ने स्थापित किया है, उसे निरंतर बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य नगर, देश और पूरे विश्व में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना है। यही सेवा भावना रोटरी को विश्वभर में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संगठन बनाती है।

विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष नॉमिनी रोटेरियन विनय कृष्ण ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, क्लब स्तर पर सदस्यता विस्तार तथा नारी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के उत्थान के लिए अधिक कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन तनुज गर्ग ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन ऋषि बिंदल को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। वहीं निवर्तमान सचिव रोटेरियन रजत गोयल ने नवनिर्वाचित सचिव रोटेरियन अनुराग माहेश्वरी को कॉलर पहनाकर नए दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी। निवर्तमान सचिव रजत गोयल ने वर्ष 2025-26 की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋषि बिंदल ने नए सत्र की कार्ययोजना सदस्यों के समक्ष रखी।

कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन संजीव अग्रवाल ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह को पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. एस.के. राजू, पूर्व मंडलाध्यक्ष अरुण जैन, पूर्व मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरव निवेष अग्रवाल ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने रोटरी के सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर ले जाने तथा समाजहित में नए प्रकल्प शुरू करने की आवश्यकता पर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन कुशाग्र जोशी एवं रोटेरियन संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में अलीगढ़ से तरुण सक्सेना, आलोक चतुर्वेदी, तिपेश पवार, राजीव अग्रवाल, नवीन गुप्ता, डॉ. राजीव गर्ग, देवेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल सहित रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स के हरीश खंडेलवाल, रतन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, लिरिल सिंघल, पियूष गुरहा, मनीष गोयल, संजीव कुमार अग्रवाल, पारस गर्ग, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, पवन अग्रवाल, डॉ. अनुराग उपाध्याय, भगवत स्वरूप गर्ग, आर.सी. नरूला, जितेश गोयल, राघव अग्रवाल, गौरव मोहता, अंकित, कमलकांत, सुरेश, सुनील, गौरव, गिरीश, हर्ष, प्रशांत, नीरज, पंकज, प्रेम, शैलेंद्र, राजकुमार, सचिन, सचिन गोयल, तुषार अग्रवाल, संजय गर्ग, शिवम अग्रवाल, वरुण गोयल, यश गोयल सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page