सासनी 07 जुलाई । विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत प्रखंड सासनी के रुहेरी खंड स्थित ग्राम कसनगला में सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र की सघन सफाई करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद मंदिर परिसर में विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हेमंत कौशल (प्रखंड उपाध्यक्ष, सासनी), तेजवीर सिंह (खंड अध्यक्ष, रुहेरी), भारत सिंह (खंड संयोजक), सत्यपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सोनू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और “हिन्दू हित में सदैव तत्पर” रहने का संकल्प दोहराया। इस सराहनीय पहल की ग्रामवासियों ने भी प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : पन्द्रह जुलाई तक ठेका देशी
July 7, 2026
हसायन : मासूम बच्चे को दी एक्सपायरी
July 7, 2026
भाजपा कार्यक्रम में हनुमान स्वरूप से झंडा
July 7, 2026
गुमशुदा की तलाश : 5 जुलाई से
July 7, 2026
युवा नगर कमेटी ने भाजपा ब्रज क्षेत्रीय
July 7, 2026
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने डायलिसिस
July 7, 2026
Weather
Hathras
8:37 pm,
Jul 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























