Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जून। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गांधी पार्क के निकट वंशीधर वाटिका में एक सम्मान समारोह एवं सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन समाधियां ने किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. एम.एल. रावत ने विप्र समाज के लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को संगठित रहने और आपसी एकता बनाए रखने की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने समाज के युवा साथी अवधेश पंडा की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए बताया कि 12 जून को कानपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में उन्हें संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने युवा उपाध्यक्ष अवधेश पंडा का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। उन्हें अंगवस्त्र, शॉल, पगड़ी, पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सम्मानित ब्राह्मण बंधुओं का भी पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। सम्मान प्राप्त करने के बाद अवधेश पंडा ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि हाथरस टेंट, लाइट, कैटर्स, फ्लावर एवं साउंड व्यापारी एसोसिएशन की एकता, सहयोग तथा समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में संगठन एवं समाज के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवा ब्राह्मण बंधुओं का आभार व्यक्त किया और समाज की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। सभा में डॉ. एम.एल. रावत, दिनेश गांधी, सतीश रावत, डॉ. राकेश शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, अशोक गौतम, श्रीकांत गर्ग, राजीव उपाध्याय, पवन शर्मा, मुरारी लाल पचौरी, हरिमोहन पाठक, विशाल शर्मा, मनीष दीक्षित, अखिलेश शुक्ला, प्रदीप मोहन पाठक, शिव कुमार उपाध्याय, हरिशंकर, राजीव कौशिक, यश शर्मा, जोली पंडित, अरुण भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page