Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जून। अधिक मास के पावन अवसर पर जेसीआई हाथरस रेनबो द्वारा गौसेवा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की सदस्यों ने स्थानीय गौशाला पहुंचकर गायों को चारा एवं हरी सब्जियां खिलाईं तथा गौमाता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गायों की सेवा से न केवल मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और करुणा की भावना भी मजबूत होती है। इस अवसर पर जेसीआई हाथरस रेनबो की अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, सचिव हिमानी बंसल, कोषाध्यक्ष शिल्पी बंसल सहित संस्था की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने गौशाला में गायों को चारा एवं हरी सब्जियां खिलाकर उनके स्वास्थ्य एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने गौमाता से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। संस्था की पदाधिकारियों ने कहा कि जीवों पर दया और सेवा ही सच्ची मानवता का परिचय है तथा समाज को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page