
हाथरस 13 जुलाई। सासनी कोतवाली क्षेत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने तीन लोगों की जेब से कुल 19,500 रुपये पार कर दिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि 7 जुलाई की शाम पराग डेयरी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अजरोई निवासी राजपाल सिंह दिशवार स्वागत व्यवस्था में व्यस्त थे। आरोप है कि इसी दौरान पीले गमछे वाला एक युवक उनकी जेब से 9,500 रुपये निकालकर फरार हो गया। पीड़ितों के अनुसार उसी युवक ने ग्राम प्रधान अजरोई हपेंद्र सिंह की जेब से 9,000 रुपये तथा नवीन गुप्ता की जेब से 2,500 रुपये भी निकाल लिए। पीड़ितों का दावा है कि संदिग्ध युवक की फोटो और वीडियो मौजूद हैं, जिनके आधार पर उसकी पहचान की जा सकती है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next News :-एसबीआई से 50 लाख का लोन लेकर फर्जी पते पर कंपनी चलाने का आरोप, चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101













