
हाथरस (मुरसान) 13 जुलाई। क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से अभद्रता, गाली-गलौज और अपहरण के प्रयास के आरोप में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता का कहना है कि 9 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान गोपाल और रतन कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनके घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि कुछ ही देर बाद गोपाल और रतन जबरन घर में घुस गए, जबकि उनके दो साथी बाहर खड़े रहे, आरोप है कि आरोपियों ने 17 वर्ष 6 माह की नाबालिग बेटी को बदनीयती से पकड़कर जबरन घसीटते हुए उसका अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी कि वह उसे जबरन उठाकर ले जाएंगे और शादी करके अपने साथ रखेंगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे, जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। पिता के घर लौटने पर किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि गोपाल और रतन पहले भी कई बार उसे धमका चुके थे, लेकिन भय के कारण उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। पीड़िता के पिता ने आरोपियों से परिवार को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
Next News :-भाजपा नेता के स्वागत कार्यक्रम में तीन लोगों की जेब कटी, 19,500 रुपये पार
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101













