Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 03 अगस्त। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मथुरा के एमबीए बैच 2025–27 के तीन छात्रों ने करियर में ऊंची उड़ान भरकर संस्थान को गौरवान्वित किया है। मयंक मिश्रा, मनीष कौशिक एवं यश अग्रवाल ने अपनी बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता से प्रतिष्ठित कम्पनी कॉरिजो एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड में बिजनेस ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के पद पर सेवा का अवसर हासिल किया है। चयनित विद्यार्थियों को रुपये ₹6.5 लाख वार्षिक का पैकेज मिला है। इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि यह तीनों विद्यार्थी एमबीए वर्ष 2027 बैच में पास होने वाले हैं, जिन्होंने हाल ही में अपना औद्योगिक प्रशिक्षण (इंटरर्नशिप) सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। प्रशिक्षण के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, व्यावसायिक कौशल एवं कार्यक्षमता को देखते हुए कम्पनी ने उनका फाइनल प्लेसमेंट सुनिश्चित किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है बल्कि संस्थान द्वारा उद्योगोन्मुख शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं प्रभावी प्लेसमेंट व्यवस्था का भी प्रमाण है।

संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि राजीव एकेडमी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास तथा प्लेसमेंट की उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करती है। इसी का परिणाम है कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार प्रतिष्ठित कम्पनियों में आकर्षक वेतन पैकेज पर चयनित होकर संस्थान एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. सक्सेना ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल करियर की कामना की तथा कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राजीव एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं  बल्कि उन्हें उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप दक्ष, आत्मनिर्भर एवं सफल पेशेवर बनाना है। अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजीव एकेडमी एवं मथुरा का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page