Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 जून । ग्राम पंचायत बरामई की प्रधान शशि चौधरी ने एक युवक पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने, फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना सादाबाद में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधान शशि चौधरी ने थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि खेड़ा बरामई निवासी व्यक्ति उनके पति की फेसबुक आईडी पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। आरोप है कि 13 जून को सुबह करीब 11:43 बजे व्यक्ति ने एक मोबाइल नंबर से फोन कर उनसे आधार कार्ड काटने के बारे में पूछा। इस पर प्रधान ने कहा कि उन्हें किसी का आधार कार्ड काटने का कोई अधिकार नहीं है और न ही वह आधार कार्ड से संबंधित कोई कार्य करती हैं। शिकायत के अनुसार, इस बात पर आरोपी आग-बबूला हो गया और फोन पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। प्रधान ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, “छह की छह गोली निकाल दूंगा”, “जहां चाहे वहां देख लूंगा”, और “चार महीने का टाइम है, प्रधानी चुपचाप काट ले, नहीं तो ऊपर उड़ा दूंगा।” प्रधान शशि चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें कभी सादाबाद तो कभी गांव में मिलने के लिए बुलाकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास फेसबुक चैट और कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में उपलब्ध हैं। शशि चौधरी ने थाना पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page