सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 जून। कोतवाली से हाथरस परेड में शामिल होने के लिए जा रहे कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियो की पुलिस वाहन हाथरस जंक्शन क्षेत्र में मैंडू नगर पंचायत की सीमान्तर्गत हाथरस मार्ग पर अनियंत्रित होकर सडक पर खडे हुए चार पहिया वाहन से टकरा गई।कोतवाली के पुलिस वाहन के अज्ञात चार पहिया वाहन से टकरा जाने के दौरान वाहन में बैठे सभी पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए।अज्ञात वाहन में टकरा जाने से पुलिस वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस वाहन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पुलिस कर्मियो ने उक्त वाहन को सही कराए जाने के लिए हाथरस भेज दिया गया है।कोतवाली में तैनात एक वरिष्ठ स्तर के उपनिरीक्षक के साथ कोतवाली में तैनात दो अन्य उपनिरीक्षक,तीन कांस्टेबल में शामिल दो हमराह व ड्राइवर के साथ शुक्रवार बारह जून को हसायन कोतवाली से हाथरस पुलिस लाइंस में आयोजित परेड में शामिल होने के लिए जा रहे थे।जैसे ही पुलिस कर्मियो से भरा पुलिस वाहन हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मैंडू नगर पंचायत की सीमान्तर्गत इलाके हाथरस मार्ग पर अचानक निकलकर आए चार पहिया वाहन से अनियंत्रित होकर टकरा गई।पुलिस वाहन के चार पहिया वाहन में बैठे हुए सभी पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए।कोतवाली में संचालित पुलिस वाहन काफी समय से जर्जर अवस्था में संचालित हो रहा है।वह कई वर्ष पूर्व जिला स्तर के एक पुलिस अधिकारी के साथ स्कार्ट में शामिल होने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद से हसायन कोतवाली क्षेत्र में गश्त पुलिस भागदौड व्यस्था के लिए भेज दी गई थी।तब से लेकर अब तक पुलिस वाहन में आएदिन किसी न किसी प्रकार से तकनीकि खामियां उत्पन्न होती रहती है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अवधेश पंडा का
June 13, 2026
हाईस्कूल में 93 प्रतिशत अंक लाने वाली
June 13, 2026
मक्के की रिकॉर्ड पैदावार से उत्साहित हाथरस
June 13, 2026
हाथरस में फिर आंधी-बारिश के आसार, बाद
June 13, 2026
जमुना बाग प्रकरण : दोनों पक्ष आमने-सामने,
June 13, 2026
सादाबाद : बाइक, साईकिल की भिड़ंत में
June 13, 2026
सादाबाद : नगर पंचायत टीम ने हटाया
June 13, 2026
Weather
Hathras
9:46 pm,
Jun 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























