सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक गांव के निकट फ्यूल आयल स्टेशन पैट्रोल डीजल पंप के निकट गुमटी( लकडी से बने खोखा स्तर की दुकान) के संचालक (दुकानदार) के साथ गुमटी दुकान से उधार लिए दुकान के सामान के रुपए मांगने पर नगला बिहारी के नामजद युवक के द्वारा गाली-गलौज मारपीट करते हुए दुकान गुमटी के अंदर रखे हुए सामान को गुमटी दुकान से निकालकर सड़क की ओर फेंककर दुकान गुमटी के अंदर रखे हुए गल्ले में रखे हुए दुकानदारी के रूपए निकाल लिए।घटना के संबंध पीड़ित गुमटी दुकानदार ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित तहरीर देते हुए शिकायत पत्र भी दिया।मगर कोतवाली प्रभारी ने घटना की लिखित तहरीर शिकायती पत्र में गल्ले से रुपए निकालकर ले जाने वाली बात (शब्द)को हटवाए जाने की बात कहते हुए तहरीर लेने के बजाए उनके पुत्र को कोतवाली में बिठा लिया।पीड़ित दुकानदार के पुत्र ने बताया पुलिस ने लिखित तहरीर शिकायती पत्र में से रुपए निकालने वाले शब्द को हटाए जाने की बात कहकर घटना के संबंध में ही दूसरी तहरीर लिखवाए जाने की बात कहकर कोतवाली से बाहर भेज दिया।पीड़ित दुकानदार व उसके पुत्र ने घटना के संबंध में एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियो से शिकायत किए जाने की मांग की है।
पीड़ित रामऔतार पुत्र नत्थू सिंह निवासी गाँव बरामई थाना सिकंद्राराऊ ने कोतवाली हसायन में लिखित तहरीर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर के माध्यम से शिकायत करते हुए बताया कि वह गांव रजापुर के निकट जियो कंपनी के फ्यूल आयल स्टेशन पैट्रोल डीजल पंप पर राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क किनारे छोटी सी गुमटी दुकान है।उस दुकान को चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं।आज दिनांक चौदह जुलाई दिन मंगलवार को सुबह समय करीब ग्यारह बजे गांव नगला बिहारी का रहने वाला एक नामजद युवक मेरे पास आया था।मैंने उपरोक्त नामजद युवक से अपनी दुकान से उधार लिए दुकान के सामान की उधारी के रुपए मांगे थे।इसी बात को लेकर नामजद युवक ने पीडित दुकानदार के गाली गलौज करते हुए मेरे साथ थप्पड़ व लाठी डंडों से मारपीट करने लगा और मेरी गुमटी दुकान में रखे सामान को सड़क पर इधर-उधर फेंक दिया और मेरी दुकान में हुई दुकानदारी के दुकान के अंदर गल्ले में रखे हुए रुपए पैसों को भी निकाल कर ले गया।पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान के गल्ले में दो तीन दिन की दुकानदारी के लगभग दस हजार रुपये थे।पीड़ित दुकानदार के पुत्र आकाश निवासी बरामई ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित तहरीर शिकायती पत्र कोतवाली हसायन में देने के लिए गया।तो कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी ने घटना की लिखित तहरीर को लेते हुए लिखित तहरीर को देखकर पीड़ित व उसके परिवार के सदस्यों से तहरीर में लिखी गल्ले से रुपए निकालने वाली बात को हटा दो।पीड़ित दुकानदार के पुत्र ने बताया कि मेरे पचपन वर्षीय पिता के साथ गाली-गलौज मारपीट कर गल्ले में रखे हुए दुकानदारी के रुपए निकालकर ले गया।पीड़ित दुकानदार के पुत्र ने बताया कि कोतवाली प्रभारी ने और मेरे परिवार के मुख्य सदस्य( पिता) के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज किए बिना मेरे पीड़ित पिता के द्वारा दी जा रही लिखित तहरीर रूपी शिकायत पत्र को बिना लिए ही कोतवाली से बापस भेज दिया और साथ ही मेरे भाई को अंदर कोतवाली में बैठा लिया है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि दुकानदार व नामजद युवक के बीच लेनदेन के रुपए को लेकर गाली-गलौज मारपीट हुई है। गल्ले से रुपए निकालकर ले जाने वाली कोई घटना ही नही हुई है।पीड़ित दुकानदार का पुत्र दूसरे पक्ष से बातचीत जानकारी किए जाने के दौरान ही कोतवाली में झगड गया।इसी बात को लेकर हिरासत में लिया गया।कोतवाली में झगडने के दौरान ही कोतवाली में बिठाना ही मजबूरी बन गई।











