Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 06 जुलाई। सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला बंजारा (भाग खोंडा) में एक विवाह समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बारात लेकर आ रही बस की छत पर बैठे एक युवक की पेड़ की डाली से टकराने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे विवाह समारोह में शोक की लहर दौड़ गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया। जानकारी के अनुसार, एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जयरामपुर निवासी गुलाब सिंह के पुत्र राजू की शादी नगला बंजारा निवासी ओमवीर की पुत्री से तय हुई थी। बारात बस से हाथरस आ रही थी, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण निर्धारित समय से काफी देर हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय विकास पुत्र रुस्तम सिंह निवासी जयरामपुर (थाना मिरहची, जनपद एटा) के रूप में हुई। विकास दूल्हे राजू का चचेरा भाई था और बारात में शामिल होने आया था। बताया गया कि वह यात्रा के दौरान बस की छत पर बैठा हुआ था। शनिवार देर रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच निजी वाहनों से आए कई बाराती गांव नगला बंजारा पहुंच गए थे, जबकि बस का इंतजार किया जा रहा था। देर रात करीब 12 बजे जब बस गांव खोंडा के पास एक नाले के निकट पहुंची, तभी बस एक बड़े पेड़ की डाली से टकरा गई। आशंका है कि इसी दौरान छत पर बैठे विकास के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। बस रुकने के बाद परिचालक छत पर चढ़कर बस की स्थिति देखने गया, जहां उसकी नजर छत पर पड़े घायल युवक पर पड़ी। उसने तुरंत अन्य बारातियों को सूचना दी। जब तक लोग युवक के पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दूल्हे के चचेरे भाई की मौत की खबर मिलते ही विवाह समारोह में शोक छा गया। डीजे और अन्य उत्सव संबंधी कार्यक्रम तुरंत बंद कर दिए गए। परिवार के सदस्य और बाराती गहरे सदमे में डूब गए। इस दुखद घटना के बावजूद परिवार ने सामाजिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए विवाह की शेष रस्में अत्यंत सादगी और गमगीन माहौल में पूरी कीं। रविवार सुबह दूल्हा-दुल्हन के फेरे संपन्न हुए और इसके बाद भावुक माहौल में दुल्हन की विदाई की गई। यह विवाह समारोह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा, जहां खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने सभी को गहरे शोक में डाल दिया।

Next News :-पदोन्नति प्राप्त 158 खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती, डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाए गए

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : पन्द्रह जुलाई तक ठेका देशी शराब की दुकान नही हटवाई गई तो बाइस जुलाई से ग्रामीण करेगे आंदोलन, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की मुख्यमंत्री से मांग
हसायन : विद्युत उपकेन्द्र पर पांच एम.वी.ए.परावर्तक ट्रांसफार्मर की जगह पर रखा गया दस एम.वी.ए का परावर्तक ट्रांसफार्मर, विद्युत उपकेन्द्र पर कार्य के चलते उन्नीस घंटे आपूर्ति हुई ठप्प
हसायन : मासूम बच्चे को दी एक्सपायरी डेट की ड्रॉप, चिकित्सक व फार्मासिस्ट के द्वारा शिकायत किए जाने पर की अभद्रता, मासूम बच्चे के चाचा सहित किसान संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठे धरना प्रदर्शन, एसीएमओ को सौपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page