Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 जुलाई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) के लिए पात्र एवं मेधावी बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जनपद स्तर पर पात्र बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जो विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसी छह श्रेणियों में दिया जाता है। पुरस्कार के लिए वही बच्चे पात्र होंगे, जिनकी आयु 31 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम हो, वे भारतीय नागरिक हों तथा भारत में निवास करते हों। पात्र बच्चे स्वयं या उनके अभिभावक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 1 अप्रैल 2026 से संचालित है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने जनपद के पात्र एवं प्रतिभाशाली बच्चों तथा उनके अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि उत्कृष्ट उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सके।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : पन्द्रह जुलाई तक ठेका देशी शराब की दुकान नही हटवाई गई तो बाइस जुलाई से ग्रामीण करेगे आंदोलन, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की मुख्यमंत्री से मांग
हसायन : विद्युत उपकेन्द्र पर पांच एम.वी.ए.परावर्तक ट्रांसफार्मर की जगह पर रखा गया दस एम.वी.ए का परावर्तक ट्रांसफार्मर, विद्युत उपकेन्द्र पर कार्य के चलते उन्नीस घंटे आपूर्ति हुई ठप्प
हसायन : मासूम बच्चे को दी एक्सपायरी डेट की ड्रॉप, चिकित्सक व फार्मासिस्ट के द्वारा शिकायत किए जाने पर की अभद्रता, मासूम बच्चे के चाचा सहित किसान संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठे धरना प्रदर्शन, एसीएमओ को सौपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page