Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जुलाई। आज आबकारी विभाग ने व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान आबकारी टीम ने नौगांव, मडाका एवं सादाबाद-जलेसर चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर मिलान किया गया तथा विक्रेताओं को पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सादाबाद-जलेसर चौराहा स्थित विभिन्न परचून दुकानों एवं ढाबा संचालकों को उनके परिसर में मदिरापान नहीं होने देने के लिए सख्त चेतावनी दी गई। आबकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अवैध रूप से मदिरापान की अनुमति मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत हाथरस-आगरा सीमा पर स्थित बरोस टोल प्लाजा पर भी वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर अवैध शराब के परिवहन पर नजर रखी गई। पूरे अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक सादाबाद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संपन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page