हाथरस 22 जुलाई। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष कुंवर सारंग सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई घटना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनके समर्थकों तथा प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धक्का-मुक्की, लाठीचार्ज और मारपीट की गई। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले नेताओं और छात्र-छात्राओं के साथ बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन के समय गीतम सिंह, भीकम सिंह, महावीर सिंह, शिवा चौधरी, भारत चौधरी, नाहर सिंह, पालेन्दर, आकाश, ललित मोहन गुप्ता, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।