Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मई । उपखण्ड अधिकारी (विद्युत वितरण उपखण्ड-द्वितीय) अभिषेक कुमार राठौर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जनपद में 132 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के रिप्लेसमेंट का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है। इस मरम्मत कार्य के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति आगामी दो दिनों तक प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र लाडपुर से पोषित सिथरौली फीडर की बिजली आपूर्ति 14 मई 2026 और 15 मई 2026 को बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को सुबह 09:00 बजे से शाम 16:00 (04:00) बजे तक कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों ने इस कार्य को अति आवश्यक बताते हुए सम्मानित उपभोक्ताओं से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। साथ ही सलाह दी गई है कि कटौती के निर्धारित समय को देखते हुए नागरिक अपने आवश्यक कार्यों हेतु स्वयं के स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page