सिकन्दराराऊ 03 अक्टूबर। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त को सिकन्दराराऊ पुलिस ने जनपद बुलंदशहर के खुर्जा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाठी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को वादी द्वारा थाना सिकंदराराऊ में सूचना दी गई थी कि उसके साले के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। सूचना के आधार पर वादी की तहरीर के अनुसार थाना सिकंदराराऊ में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उनके निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए लगाया गया। इसी क्रम में थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे में नामजद अभियुक्त कन्हैया उर्फ करन पुत्र राधेश्याम, निवासी गड़िया इकवालपुर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस को किला रोड, खुर्जानगर, खुर्जा, जनपद बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक लाठी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ थाना सिकंदराराऊ में मु0अ0सं0 574/26 दर्ज है। मुकदमे में धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1) एवं 115(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वांछित एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ : हत्या के प्रयास के मुकदमे
October 3, 2026
सिकन्दराराऊ : दहेज हत्या के मुकदमे में
October 3, 2026
हाथरस में 3055 छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति,
October 3, 2026
औद्योगिक विकास से सीवरेज तक मंडलायुक्त का
October 3, 2026
लाफ्टर शो में उमड़ी हजारों की भीड़,
October 3, 2026
नगर निकायों की लचर व्यवस्थाओं पर मंडलायुक्त
October 3, 2026
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने सुनीं
October 3, 2026
Weather
Hathras
9:16 pm,
Oct 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











