सिकन्दराराऊ 03 अक्टूबर। फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हसायन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को भैंटा बंबा के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में की गई। अभियान के दौरान थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजयभान सिंह उर्फ विकास पुत्र ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर, निवासी ग्राम नगला शेखा, थाना हसायन, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे भैंटा बंबा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना हसायन में मु0अ0सं0 154/26 दर्ज है। मुकदमे में धारा 80(2), 85, 115(2), 352 बीएनएस एवं 3/4 दहेज अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ : हत्या के प्रयास के मुकदमे
October 3, 2026
सिकन्दराराऊ : दहेज हत्या के मुकदमे में
October 3, 2026
हाथरस में 3055 छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति,
October 3, 2026
औद्योगिक विकास से सीवरेज तक मंडलायुक्त का
October 3, 2026
लाफ्टर शो में उमड़ी हजारों की भीड़,
October 3, 2026
नगर निकायों की लचर व्यवस्थाओं पर मंडलायुक्त
October 3, 2026
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने सुनीं
October 3, 2026
Weather
Hathras
9:16 pm,
Oct 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











