सिकन्दराराऊ 16 सितम्बर। सिकन्दराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज में दूसरे वार्ड का कूड़ा उठाने से मना करने पर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल सफाई कर्मचारी ने कोतवाली पहुंचकर सफाई नायक और उसके पुत्र के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। मोहल्ला रोशनगंज निवासी कपिल कुमार के अनुसार वह बुधवार सुबह करीब आठ बजे अपने निर्धारित वार्ड में साफ-सफाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान दूसरे वार्ड के सफाई नायक संजय कुमार और उनका पुत्र नीरज वहां पहुंचे और कपिल से अपने वार्ड का कूड़ा उठाने के लिए कहा। आरोप है कि कपिल ने दूसरे वार्ड का कूड़ा उठाने से इनकार किया तो संजय कुमार और नीरज कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट में घायल कपिल कुमार इसके बाद सिकंदराराऊ कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजय कुमार और नीरज कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : मरीजों की जान से जुड़ा है मामला
September 16, 2026
हसायन : नियमों की अनदेखी पर जिम्मेदार कौन
September 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : समरसेबिल ट्यूबवेल पर नहा रहे
September 16, 2026
हसायन : मरीजों की जान से जुड़ा
September 16, 2026
हसायन : नियमों की अनदेखी पर जिम्मेदार
September 16, 2026
हसायन : अप्रशिक्षित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता
September 16, 2026
मंत्री बेबी रानी मौर्य 17 सितंबर को
September 16, 2026
हाथरस में भगवान परशुराम की प्रतिमा खंडित,
September 16, 2026
नगला इमलिया फायरिंग कांड में पुलिस की
September 16, 2026
Weather
Hathras
8:53 pm,
Sep 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








