Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 20 जुलाई। थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए पांच वर्षीय मासूम को महज 45 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस के अनुसार, थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र की भूतेश्वर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसका पांच वर्षीय पुत्र आदित्य सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया था और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन करने के साथ ही सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया। पुलिस टीमों ने मासूम की फोटो लेकर आसपास के गांवों, मोहल्लों, बस स्टैंड, बाजार तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तलाश शुरू की। इसके अलावा बच्चे की फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर आमजन से भी सहयोग लिया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सर्विलांस सेल और तकनीकी इनपुट के आधार पर लगातार खोजबीन जारी रखी। पुलिस के अथक प्रयास, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर गुमशुदा बालक आदित्य को मात्र 45 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाकर बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। मासूम के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page