सिकन्दराराऊ 20 सितम्बर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 19 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव नारई की तरफ से आ रहा है, जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंटू जादौन पुत्र बाबू सिंह निवासी गांव पचौ, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद अवैध हथियार और कारतूस को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदराराऊ में मु0अ0सं0 670/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (आयुध अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






