Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अभिव्यंजना : मधुर स्मृतियां’ के प्रकाशन पर पहली बार डाक के माध्यम से प्रशंसा संदेश प्रेषित किया है। राज्यपाल महोदया के इस सम्मानजनक संदेश से समूचे महाविद्यालय परिवार में उत्साह, गर्व और प्रेरणा का वातावरण व्याप्त हो गया है।

अपने संदेश में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा, “विद्यालयों से प्रकाशित पुस्तिकाएँ शैक्षिक संस्थान की उपलब्धियों के साथ-साथ भावी पीढ़ी के मार्ग को प्रशस्त करने का सशक्त माध्यम हैं। पत्रिका के प्रकाशन से संबंधित समस्त टीम को मेरी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ।” राज्यपाल महोदया के इस प्रेरक संदेश ने महाविद्यालय की साहित्यिक एवं शैक्षिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान की है। महाविद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकगण एवं छात्राओं ने राज्यपाल द्वारा भेजे गए इस संदेश पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वार्षिक पत्रिका ‘अभिव्यंजना’ भविष्य में भी छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति को सशक्त मंच प्रदान करती रहेगी तथा ज्ञान, संस्कृति और संस्कारों की समृद्ध परंपरा को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page