Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 सितम्बर। हाथरस के ऐतिहासिक राजकीय लक्की मेला श्री दाऊजी महाराज में लगने वाले विप्र समाज के ब्राह्मण शिविर में इस वर्ष भी भव्य आयोजन होने जा रहा है। आगामी 25 सितंबर को विशाल ब्राह्मण पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की जिम्मेदारी लगातार तीसरी बार वरिष्ठ पत्रकार राजू शर्मा को संयोजक के रूप में सौंपी गई है। संयोजक मनोनीत किए जाने के बाद नगर के प्रसिद्ध श्री राम दरबार मंदिर, राम चौक, तालाब चौराहा पर राजू शर्मा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी एवं समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजू शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा द्वारा लगातार तीसरी बार उन पर विश्वास जताना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ समाज के सभी पत्रकार बंधुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन समाज की एकता के साथ-साथ पत्रकारिता के मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करेगा। सम्मेलन में सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी, सहपऊ के साथ ही जनपद के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सभी ब्राह्मण पत्रकार बंधुओं को ससम्मान आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का उद्देश्य अधिक से अधिक पत्रकार बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित कर सम्मेलन को भव्य स्वरूप प्रदान करना है।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

सम्मान समारोह में ब्राह्मण शिविर के मुख्य संयोजक दिलीप कुमार उपाध्याय, संयोजक विश्वनाथ उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राहुल शर्मा, मंदिर के पुजारी हरगोविंद शर्मा एवं समाजसेवी प्रवीण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक रावत, संजय दीक्षित, संजय शर्मा और नीरज चक्रपाणि ने भी राजू शर्मा को बधाई दी। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि राजू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन ऐतिहासिक एवं सफल सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page