Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सहपऊ 23 अक्टूबर। कस्बा सहपऊ में शुक्रवार को उस समय चर्चा शुरू हो गई, जब गुजरात से आई साइबर पुलिस मोहल्ला अहेरियाना निवासी एक युवक को अपने साथ ले गई। बताया गया है कि युवक हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान वह कथित तौर पर साइबर अपराध से जुड़े मामले में जांच के दायरे में आया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मोहल्ला अहेरियाना निवासी अखिलेश गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शुक्रवार को गुजरात से आई साइबर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। हालांकि, युवक के खिलाफ मामले की प्रकृति और गुजरात पुलिस की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि सहपऊ कस्बे और आसपास के कुछ युवकों के साइबर अपराध से जुड़े होने की चर्चा पहले भी सामने आ चुकी है। इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी है। फिलहाल इस मामले की जांच हाथरस साइबर पुलिस कर रही है। गुजरात साइबर पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़े मामलों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page