सादाबाद (सहपऊ) 29 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसगवां में पशु चोरी का मामला सामने आया है। गांव निवासी शिवलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ भैंस और भैंसा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिवलाल के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर की रात करीब एक बजे की है। वह अपने पशुओं के साथ घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर एक भैंस और एक भैंसे को मैक्स गाड़ी में लादकर ले जाने लगे। अन्य पशुओं के रंभाने की आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई। उसने चोरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके और पशुओं को लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरी हुए पशुओं की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पशु चोरों की तलाश की जा रही है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की हड़ताल समाप्त, ड्यूटी पर लौटे सभी सीएचओ
October 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
त्योहारों के मद्देनजर आबकारी विभाग का अभियान
October 29, 2026
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की हड़ताल समाप्त, ड्यूटी
October 29, 2026
हाथरस का लाल करेगा एकता दिवस परेड
October 29, 2026
दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली
October 29, 2026
बालश्रम के खिलाफ अभियान, तीन बच्चों को
October 29, 2026
एक नवंबर को लगेगा विशेष आधार शिविर,
October 29, 2026
हाथरस जनपद में कई उपनिरीक्षकों के तबादले,
October 29, 2026
Weather
Hathras
7:40 pm,
Oct 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










