Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 29 अक्टूबर। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को कोतवाली सदर की आगरा रोड चौकी से हाथरस गेट थाने के हल्का रुहेरी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक शिवम शाहू को हल्का रुहेरी से आगरा रोड चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक रामनरेश को सिकंदराराऊ की कस्बा चौकी से सासनी की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक दीपक शुक्ला को सासनी की कस्बा चौकी से सिकंदराराऊ की कस्बा चौकी भेजा गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अमित कुमार को सादाबाद थाने की बिसावर चौकी से कोतवाली सदर की चामड़ गेट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को चामड़ गेट चौकी से बिसावर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक हरिओम अग्निहोत्री को मुरसान थाने के हल्का नंबर एक से चंदपा थाने के हल्का नंबर दो का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक रोशन लाल को चंदपा के हल्का नंबर दो से मुरसान के हल्का नंबर एक में भेजा गया है।

वहीं, उपनिरीक्षक मनवीर सिंह को हाथरस जंक्शन थाने की मेंडू चौकी से कोतवाली सदर की सादाबाद गेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह को सादाबाद गेट चौकी से कोतवाली सदर भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक महावीर सिंह को हाथरस जंक्शन थाने से इसी थाने की मेंडू चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन बदलावों के बाद संबंधित उपनिरीक्षक अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे।

क्र.पुलिसकर्मी का नामपीएनओ नंबरकहाँ सेकहाँ को
1उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार152412762प्रभारी चौकी आगरा रोड, थाना कोतवालीप्रभारी हल्का रूहेरी, थाना हाथरस गेट
2उपनिरीक्षक शिवम शाहू231084695प्रभारी हल्का रूहेरी, थाना हाथरस गेटप्रभारी चौकी आगरा रोड, थाना कोतवाली
3उपनिरीक्षक रामनरेश152150891प्रभारी चौकी कस्बा, थाना सिकंदराराऊप्रभारी चौकी कस्बा, थाना सासनी
4उपनिरीक्षक दीपक शुक्ला234210624प्रभारी चौकी कस्बा, थाना सासनीप्रभारी चौकी कस्बा, थाना सिकंदराराऊ
5उपनिरीक्षक अमित कुमार152023605प्रभारी चौकी बिसावर, थाना सादाबादप्रभारी चौकी चामड़ गेट, थाना कोतवाली
6उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह930610182प्रभारी चौकी चामड़ गेट, थाना कोतवालीप्रभारी चौकी बिसावर, थाना सादाबाद
7उपनिरीक्षक हरिओम अग्निहोत्री870900745प्रभारी हल्का नंबर 01, थाना चंदपाप्रभारी हल्का नंबर 02, थाना मुरसान
8उपनिरीक्षक रोशन लाल172020136प्रभारी हल्का नंबर 02, थाना चंदपाप्रभारी हल्का नंबर एक मुरसान
9उपनिरीक्षक मनवीर सिंह152015600प्रभारी चौकी मेंडू, थाना हाथरस जंक्शनप्रभारी चौकी सादाबाद गेट, थाना कोतवाली
10उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह882492186प्रभारी चौकी सादाबाद गेट, थाना कोतवालीप्रभारी हल्का नंबर 01, थाना मुरसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page