Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, समर्पण और सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश, प्रदेश और जिलेभर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के भाव को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सेवा को शासन और सामाजिक सरोकारों की संस्कृति के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा संकल्प अभियान-2026 की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं एमएलसी विजय शिवहरे रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का उद्देश्य अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम का भाव और सुशासन रहा है। उन्होंने कहा कि यह त्रिवेणी पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी से मिले संस्कारों से निर्मित हुई है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आचरण के माध्यम से जीवंत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा शब्द के मूल भाव को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।

विजय शिवहरे ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता, अधिकतम सेवा कार्यों का आयोजन और उनका प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान धरातल पर होने वाली गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया का सक्रिय और सुनियोजित उपयोग भी किया जाए। प्रत्येक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता स्वयं लें और केवल सहभागी के रूप में नहीं, बल्कि अपने दायित्व के उत्तरदायी संवाहक के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया जा सकता है। कार्यशाला में जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक ठाकुर राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत घर-घर दीप प्रज्ज्वलन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का संदेश देने, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’ के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा ‘कहानी बदलाव की’ के तहत प्रत्येक शक्ति केंद्र से 10 लाभार्थियों की रील तैयार करने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी-जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जन सेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक संकल्प सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी और सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने भी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का अनुरोध किया। कार्यशाला में सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य सहित जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, संध्या आर्य, डॉ. भूपेंद्र सिंह, मुकेश चौहान, मथुरा प्रसाद गौतम, सुनीता सिंह, रजत चौधरी, संजय सक्सेना, जिला मंत्री योगेश तोमर, पिंकी पलावत, योगेश राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भीकम सिंह चौहान, योगेंद्र गहलोत, गजेंद्र चौधरी, राहुल बघेल, सौरभ शर्मा, अरविंद दिवाकर, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, आकाश सेंगर, योगेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सचिन शर्मा, सुनील कुमार, गजेंद्र प्रताप सिंह, अरुण चौधरी, संदीप शाह, अंकुश गौड़ सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

Next News :-हाथरस किला स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली तैयार, अब तेज होगा ट्रेनों का संचालन, जाम से मिलेगी राहत

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page