Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मई। स्व जनगणना के लिए एक शिविर का आयोजन ढकपुरा रोड पर आज प्रातः 10:30 बजे से जीएसटी विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया, जिसमें प्रदेश में प्रस्तावित स्वजनगणना 2027 के प्रथम चरण के सूचीकरण के अंतर्गत स्वजनगणना जीएसटी उपायुक्त आरके सिंह की अध्यक्षता में जनपद वासीयों विशेष कर उद्योगपति व्यापारी सामाजिक बुद्धिजीवी आमजन समुदाय के हित में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें देश के विकास में महत्वपूर्ण योजनाओं एवं संसाधनों के समुचित वितरण एवं जन कल्याणकारी नीतियों के प्रसार प्रचार क्रियान्वन का महत्वपूर्ण आधार इस प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है जीएसटी कमिश्नर आरके सिंह ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वह स्वजनगणना शिविर सुविधा का लाभ उठाकर निर्धारित अवधि में स्वयं अपना अपने परिवार का एवं मिलने वालों का ऑनलाइन के माध्यम से अथवा शिविर में लाभ उठाये। सरकार की योजनाओं को पूर्ण करने में अपना योगदान दें। शिविर की व्यवस्था में जीएसटी अधिकारी नीरज कुमार,आशीष यादव, कमलेश कुमारी, वरिष्ठ सहायक सुरेन्द्र कुमार, मयूर अग्रवाल, जगदीश प्रसाद ,आशीष शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।  इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने अपना स्व जनगणना रजिस्टर्ड कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page