Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 21 मई । सहपऊ पुलिस ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण पेश करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 27 बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराया। थाना प्रभारी मयंक चौधरी के नेतृत्व में थाना सहपऊ पुलिस टीम ने ग्राम बागबधिक, तकिया और मोहल्ला अहेरियान के जरूरतमंद परिवारों से संपर्क कर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि कई बच्चे आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर अभिभावकों की काउंसलिंग की और बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराया। साथ ही बच्चों को किताबें, कॉपियां, जूते, स्कूल ड्रेस और अन्य शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल से बच्चों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सहपऊ पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page