Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 19 अगस्त। नगर पंचायत सहपऊ के वार्ड संख्या नौ में करीब तीन वर्ष पहले बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की बाहरी दीवारों से टाइल्स गिरने का मामला सामने आया है। मोहल्लेवासियों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार सार्वजनिक शौचालय की तीन बाहरी दीवारों पर सौंदर्यीकरण के लिए टाइल्स लगाई गई थीं। आरोप है कि टाइल्स लगाने के दौरान गुणवत्तापूर्ण सीमेंट एवं सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिसके चलते कुछ समय बाद ही टाइल्स दीवार से उखड़कर गिरने लगीं। लोगों का कहना है कि अब तक करीब 40 से अधिक टाइल्स गिरकर टूट चुकी हैं।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि टाइल्स गिरने के बाद उनके स्थान को पुट्टी लगाकर ढक दिया गया है, ताकि दीवार की खराब स्थिति सामने न आए। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि गिरी हुई टाइल्स के स्थान पर नई और गुणवत्तापूर्ण टाइल्स लगाई जाएं तथा निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया सामग्री के इस्तेमाल की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्थानीय निवासी सोमेश शर्मा, गौरव शर्मा एवं हरवीर वर्मा सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत सहपऊ के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय की दीवारों से टाइल्स गिरने का मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि अब संबंधित फर्म से शीघ्र ही नई टाइल्स लगवाई जाएंगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page