Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 मई | कोतवाली क्षेत्र के गांव मंस्या कला में रुपये वापस मांगने पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता लक्ष्मी देवी पत्नी दिनेशचंद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपितों पर लाखों रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, उसके पति ने वर्ष 2020 से गांव के ही एक व्यक्ति को ऑनलाइन और नगद मिलाकर करीब चार लाख रुपये दिए थे। 20 मई को रुपये वापस मांगने पर आरोपित नाराज हो गए। पीड़िता का आरोप है कि 21 मई की दोपहर आरोपित अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे और सरिया लेकर घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने बताया कि घटना के समय उसका पति और पुत्र घर पर नहीं थे। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित जा चुके थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने एसपी से मेडिकल परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page