Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 मई | आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शाम को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू और मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी एएन अस्थाना ने करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए त्योहार मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ईद की नमाज केवल ईदगाह परिसर में अदा की जाएगी और किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह खुली रहेंगी। साथ ही कुर्बानी केवल घरों के अंदर ही की जाएगी, सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर कुर्बानी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद दोनों समुदायों के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी भजुद्दीन, भाजपा नेता सुनील गौतम, अनिल पाराशर उर्फ डब्बू, बबलू गौतम, मोहम्मद चांद सभासद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page