Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 जुलाई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटने के साथ-साथ मरीजों को फल वितरण किया गया। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के निवास पर अखिलेश यादव के जन्मदिन का केक काटा गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और फिर देश के प्रधानमंत्री भी होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिए थे कि उनके जन्मदिन पर ऐसे कार्य किए जाएं जिनसे जनता का हित हो। सीएचसी में सपा नेता कुंवर प्रबल प्रताप चौधरी के नेतृत्व में मरीजों को फल बांटे गए। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, सुमंत किशोर, अनिल वार्ष्णेय, नरेश दिवाकर, आकिल कुरैशी, हेमंत गौड़, गौरव कुमार, शिवा भारती, दीपक करनावत, नरेश दिवाकर, योगेश शर्मा, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह सेंगर, आजाद कुरेशी, चेतन शर्मा, चमन बाबू, पिंटू दिवाकर, रानू सिसोदिया आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page