Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कस्बे में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और क्षेत्रीय लोगों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया। इस दौरान कैंडल जलाकर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल से हुई, जहाँ से युवाओं ने कारगिल विजय दिवस का बैनर लेकर जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए। युवाओं ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस के बाद कार्यक्रम स्थल पर कैंडल जलाकर कारगिल शहीदों को नमन किया गया। वक्ताओं ने कारगिल युद्ध को भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में जवानों ने दुश्मन के मंसूबों को विफल कर देश की सीमाओं की रक्षा की। देशवासियों को वीर सैनिकों के बलिदान और संघर्ष को सदैव याद रखना चाहिए। युवाओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का उत्सव नहीं, बल्कि उन जवानों को याद करने का दिन है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, हप्पू चौधरी, विश्वजीत आर्य, करन चौधरी और निशांत चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा और अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page