सादाबाद 07 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर भूप में चोर पूर्व राशन विक्रेता के घर में घुस गए। चोर कमरे में रखे बक्से से करीब 3.22 लाख रुपए नकद, चांदी के पायल-बिछुआ, नए कपड़े और करीब पांच लीटर देसी घी चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान घर में मौजूद महिला की आंख खुल गई। उसने एक व्यक्ति को घर से बाहर निकलते देखा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पति की नींद खुली तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी की जानकारी हुई। पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने कमरे से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। बहादुरपुर भूप निवासी श्रीकृष्ण पुत्र रामस्वरूप पूर्व में राशन विक्रेता के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में वह अपनी पत्नी के साथ गांव स्थित मकान में रहते हैं, जबकि उनके बच्चे सादाबाद में रहते हैं। मंगलवार बुधवार की रात श्रीकृष्ण की पत्नी करीब सवा बजे लघुशंका के लिए उठीं। इसी दौरान उन्हें घर से एक व्यक्ति बाहर निकलता दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो श्रीकृष्ण भी जाग गए। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और बक्से में रखी नकदी व अन्य सामान गायब था। श्रीकृष्ण के मुताबिक उन्होंने उधारी पर खाद-बीज आदि की व्यवस्था के लिए करीब 3 लाख 22 हजार रुपए अलग-अलग स्थानों से जुटाकर बक्से में कपड़ों के बीच रखे थे। चोर यह रकम भी ले गए। इसके अलावा बक्से में रखे कई जोड़ी चांदी के बिछुआ और पायल, नए कपड़े तथा करीब पांच लीटर देसी घी भी चोरी कर लिया। रात में पुलिस के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर देकर चोरी की घटना का खुलासा करने और सामान बरामद करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में अवैध काजू प्रसंस्करण इकाई पर
October 7, 2026
श्री दाऊजी मेला में सजी संगीत की
October 7, 2026
एनएचएम के 592 संविदा कर्मियों ने किया
October 7, 2026
एक अक्टूबर से सेवा समाप्त, नौकरी जाने
October 7, 2026
वन विभाग की टीम पहुंची तो खेत
October 7, 2026
दीपावली से पहले हाथरस पुलिस का बड़ा
October 7, 2026
कमेटी के पैसों को लेकर विवाद में
October 7, 2026
Weather
Hathras
9:55 pm,
Oct 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







