सादाबाद 20 अक्टूबर । श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में निकाले जा रहे विशाल काली मेला में मंगलवार को निरंजन बाजार में मां शीतला देवी काली मेला कमेटी की ओर से काली के स्वरूपों की प्रदर्शन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सात काली मंडलों के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों के अद्भुत प्रदर्शन को देखने के लिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतियोगिता में सभी मंडलों के कलाकारों ने अपने-अपने नंबर पर मां काली के विभिन्न स्वरूपों, आकर्षक प्रस्तुतियों और साहसिक करतबों का प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में नींबू से लेकर नारियल तक के करतब शामिल रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था और रोमांच से भरपूर इस आयोजन ने काली मेला की रौनक बढ़ा दी। मां काली के स्वरूपों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए कमेटी की ओर से आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं। प्रतियोगिता के विजेता मंडल को प्रथम पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडल को कलर टीवी और तृतीय स्थान पर रहने वाले मंडल को मिक्सर ग्राइंडर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शेष सभी काली मंडलों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर बुधवार शाम को विजेताओं की घोषणा की जाएगी। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य मां काली के प्रति श्रद्धा और भक्ति को बढ़ावा देने के साथ धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। साथ ही, विशाल काली मेला में शामिल होने वाले मंडलों के कलाकारों का उत्साहवर्धन कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करना भी प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
साड़ी खरीदने को लेकर शोरूम पर भिड़े
October 20, 2026
सादाबाद : काली स्वरूपों ने किया हैरतअंगेज
October 20, 2026
मुरसान : जैतपुर में घर में घुसकर
October 20, 2026
मुरसान : भाजपा नेता के ईंट प्लांट
October 20, 2026
मुरसान : निजी भूमि से लोहे का
October 20, 2026
सासनी : धूपबत्ती लेने जा रहे दो
October 20, 2026
जोधपुर में सड़क हादसे में हाथरस के
October 20, 2026
Weather
Hathras
10:25 pm,
Oct 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






