Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 29 अक्टूबर। जनपद में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सादाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 7 हजार 650 रुपये नकद और 104 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। दोनों मामलों में थाना सादाबाद में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छाबी मियां बाग में कुछ लोग बड़ी धनराशि की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 6 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र गौतम उर्फ जीतू निवासी भगवती नगर, नकुल पाराशर पुत्र चंद्रपाल पाराशर निवासी मोहल्ला चाबड़वाला, शमीम बेग पुत्र रहीश बेग निवासी मोहल्ला मिर्जापाड़ा, शाहिद पुत्र सुलतान निवासी ओलिया मस्जिद के पास और लक्ष्मी पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी मुकेरखाना, थाना सादाबाद के रूप में हुई है। इस मामले में थाना सादाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 449/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने राया रोड पर मडनई कट के पास कच्चे रास्ते से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान तीनों कथित रूप से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मिले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज पुत्र जगदीश प्रसाद, रवि कुमार पुत्र रामवीर सिंह और बृहमा पुत्र भरत सिंह, निवासी गांव मडनई, थाना सादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1,650 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इस मामले में थाना सादाबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 448/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों कार्रवाइयों को थाना सादाबाद के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह और उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page