Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 सितम्बर। मुरसान रोड पर आज दोपहर बामोली गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। पुत्र कन्हैया लाल की हालत गंभीर थी, जिसे वहां से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव बमनई निवासी 35 वर्षीय कन्हैया लाल अपने पिता रामनिवास के साथ शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से सादाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सादाबाद-मुरसान मार्ग पर बामोली गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए। लोगों ने घायलों को संभाला और उनके परिवार को सूचना दी। इसी दौरान मुरसान से सादाबाद जा रहे एक कार सवार युवक ने घायल कन्हैया लाल को देखा। उसकी गंभीर हालत देखकर युवक ने उसे तुरंत अपनी कार में बैठाया और सीएचसी सादाबाद पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने कन्हैया लाल की जांच कर इलाज शुरू किया। परिवार के मुताबिक, पिता रामनिवास को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज गांव में ही किया गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page