सादाबाद 07 अक्टूबर। श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन के साथ हुआ। इससे पहले भगवान गणेश की शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद रामलीला मंच पर विधि-विधान से गणेश पूजन कर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया गया। रामलीला मंच पर पंडित गोविंद शरण ने गणेश पूजन कराया। रमणरेती आश्रम के प्रख्यात संत काष्र्णि संत इन्द्रेशानंद जी महाराज एवं महिपाल जी महाराज ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान मंत्रोच्चार से रामलीला परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम, रामलीला समिति अध्यक्ष आदित्य रावत सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान गणेश के स्वरूप का तिलक कर माला पहनाई और मिष्ठान का भोग अर्पित किया। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संत काष्र्णि स्वरूपानंद जी महाराज ने भगवान श्रीराम से जुड़े संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की लीला का दर्शन हम सभी बचपन से करते आए हैं, लेकिन रामलीला की सार्थकता तभी है जब उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारा जाए। भगवान श्रीराम ने मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्य का संदेश दिया। यदि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तो निश्चित रूप से सफलता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। रामलीला महोत्सव के शुभारंभ को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह नजर आया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए और रामलीला मंचन के लिए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। श्री गणेश पूजन के मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर, डॉक्टर यतेंद्र शर्मा, अनिल पाराशर उर्फ डब्बू, सुनील गौतम, सोनू पाराशर, विश्व बंधु पाराशर, सुधीर गर्ग सहित अनेक प्रमुख समाजसेवी तथा रामलीला समिति की पूरी टीम मौजूदथी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में अवैध काजू प्रसंस्करण इकाई पर
October 7, 2026
श्री दाऊजी मेला में सजी संगीत की
October 7, 2026
एनएचएम के 592 संविदा कर्मियों ने किया
October 7, 2026
एक अक्टूबर से सेवा समाप्त, नौकरी जाने
October 7, 2026
वन विभाग की टीम पहुंची तो खेत
October 7, 2026
दीपावली से पहले हाथरस पुलिस का बड़ा
October 7, 2026
कमेटी के पैसों को लेकर विवाद में
October 7, 2026
Weather
Hathras
9:56 pm,
Oct 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







