सादाबाद 30 जुलाई। कस्बे में आज एक क्लीनिक में किशोरी से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर एक चिकित्सक के खिलाफ कोतवाली सादाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 63, 351 (3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12:10 बजे उनकी बेटी की तबीयत खराब थी। वे उसे उपचार के लिए निजी क्लीनिक पर डॉक्टर के पास ले गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सक ने किशोरी को देखने के बाद इंजेक्शन लगाने की बात कही। साथ ही, उसने किशोरी को पहले सेब खिलाने के लिए कहा और पिता से बाजार से सेब लाने को कहा। पिता अपनी बेटी को क्लीनिक पर छोड़कर सेब लेने बाजार चले गए। आरोप है कि पिता के वहां से जाने के बाद चिकित्सक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। रिपोर्ट में किशोरी के कपड़े उतारने और उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। पिता जब सेब लेकर क्लीनिक वापस लौटे, तो वे अपनी बेटी को लेकर घर आ गए। किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद किशोरी के माता-पिता चिकित्सक के पास पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
September 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
औद्योगिक विकास की जमीनी हकीकत देखने सलेमपुर
September 23, 2026
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शराब के
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को
September 23, 2026
कलवारी में मामूली बात पर दो पक्षों
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे निर्माण कार्य के दौरान डंपर
September 23, 2026
तीन नाबालिग बालिकाओं के मामले में लंबे
September 23, 2026
सासनी : किशोरी की संदिग्ध मौत के
September 23, 2026
Weather
Hathras
4:58 am,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







