सादाबाद 20 जुलाई। क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की शादी के लिए दो लाख रुपये, जेवरात और कपड़े हड़प लिए गए। इस मामले में दो युवकों, नवविवाहिता और उसकी मां समेत अन्य लोगों के खिलाफ सादाबाद थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि ऊंचागांव निवासी दो युवक उसके संपर्क में आए थे। उन्होंने अपनी जान-पहचान की एक युवती से उसके बेटे का विवाह कराने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवक, युवती की मां (जो हाथरस जंक्शन क्षेत्र की निवासी है) और अन्य लोग महिला के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को विश्वास में लेकर विवाह के लिए राजी किया। महिला के अनुसार, 28 जून को सादाबाद स्थित एक मैरिज होम में उसके बेटे देवेंद्र पाल का भावना नामक युवती के साथ विवाह हुआ था। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाह से पहले आरोपितों ने दो लाख रुपये की मांग की थी, जो महिला ने गवाहों के सामने उन्हें दिए थे। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद, 2 जुलाई की शाम को नवविवाहिता भावना ने परिवार के सदस्यों से विवाद किया और पुलिस से शिकायत कर दी। इसके बाद वह घर से मंगलसूत्र, अंगूठियों समेत शादी में मिले अन्य जेवरात और कपड़े लेकर चली गई। महिला का आरोप है कि भावना, उसकी मां और अन्य लोग लगातार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने तहरीर में कहा है कि दोनों युवकों और युवती की मां ने साजिश के तहत शादी के नाम पर धोखाधड़ी की और उससे रुपये व सामान हड़प लिया। उसने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुलिस कांस्टेबल की मौत में नया मोड़,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी,
July 20, 2026
सोमवार (20/07/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
July 20, 2026
खेत में पानी को लेकर विवाद, किसान
July 20, 2026
इलाज के लिए बाहर गए परिवार के
July 20, 2026
इलाज के दौरान 5 वर्षीय बच्चे की
July 20, 2026
Weather
Hathras
10:56 am,
Jul 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








