सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 जुलाई। विकासखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी के बीच आज मौसम ने अचानक करवट ली। झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली, वहीं खरीफ की फसलों की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। आज सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कई दिनों से उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग द्वारा पहले ही मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई थी, जो सोमवार को बारिश के रूप में देखने को मिली। लगातार बारिश के कारण कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों की कई गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। वहीं स्कूलों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राएं बारिश से बचते हुए घर लौटते नजर आए। बारिश से धान सहित खरीफ की अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की बुवाई और उत्पादन को लाभ मिलेगा। हालांकि बारिश के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कस्बा और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर बिजली लाइन में ब्रेकडाउन आने से आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आई है। कर्मचारियों की टीमें लाइन की जांच और मरम्मत में जुटी हैं तथा जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
September 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
अधिवक्ता को फोन पर सीओ बनकर धमकाने
September 4, 2026
मुरसान : नमस्ते करने को लेकर हुआ
September 4, 2026
घर में घुसकर महिला और बुजुर्ग ससुर
September 4, 2026
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटे से
September 4, 2026
कूड़ा उठाने के दौरान ट्रैक्टर चालक पर
September 4, 2026
नौकरी के बहाने दुष्कर्म, गर्भपात और 50
September 4, 2026
दहेज में कार और नकदी की मांग,
September 4, 2026
Weather
Hathras
7:44 am,
Sep 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








