सादाबाद 11 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय वृंदावन, मथुरा में एसडीआरएफ एवं फायर ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) वीके चौधरी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा, बचाव एवं प्राथमिक सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने भूकंप, अग्निकांड, सर्पदंश एवं अन्य आपदाओं से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसआई नर्वदेश्वर मिश्रा मथुरा द्वारा भूकंप के संदर्भ में विद्यार्थियों को ड्रॉप कवर एंड होल्ड की जानकारी दी गई तथा भूकंप के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में समझाया गया। फायर ब्रिगेड के एएसआई विनोद शर्मा मथुरा द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की आग तथा उन्हें नियंत्रित करने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से गैस से लगी आग की स्थिति में गैस की आपूर्ति बंद करने तथा विशेषज्ञों द्वारा बताए गए सुरक्षित उपायों से आग पर नियंत्रण पाने की प्रक्रिया समझाई गई। बाल्टी, गीले बोरे, कंबल आदि के उचित एवं सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी प्रदर्शन किया गया। एसडीआरएफ टीम ने आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्यपूर्वक कार्य करने, स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशिक्षित बचाव दल की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक सावधानियों एवं तत्काल चिकित्सा सहायता लेने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ. शालिनी, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. गोविंद चावला, डॉ. गोविंद अग्रवाल, डॉ. अनामिका सक्सेना, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. रवीन्द्र सिंह, डॉ. सरिता गौतम, डॉ. तरूण प्रकाश, मोहित बघेल एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
महिला से मारपीट और धमकी का आरोप, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू
September 11, 2026
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने दी तहरीर
September 11, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस शहर से गांव तक कथित झोलाछापों
September 11, 2026
महिला से मारपीट और धमकी का आरोप,
September 11, 2026
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर
September 11, 2026
घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाला
September 11, 2026
स्कूल के लिए निकला कक्षा नौ का
September 11, 2026
बाइक की किस्त के 23 हजार रुपये
September 11, 2026
बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय वृद्ध
September 11, 2026
Weather
Hathras
10:18 pm,
Sep 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





